राज्य जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई, फर्जी फर्म बनाकर किया जा रहा था करोड़ों का खेल
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर राज्य GST विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
- जांच में खुलासा हुआ कि 48 करोड़ रुपये की सप्लाई में 1 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई है।
- यह घोटाला स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सप्लाई में लंबे समय से चल रहा था।
कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
- जीएसटी विभाग की जांच में सामने आया कि कारोबारी ने बीते 4-5 सालों में स्वास्थ्य विभाग को करीब 48 करोड़ की सप्लाई दिखाई।
- जबकि वास्तविक खरीदी महज 10 करोड़ रुपये की थी।
- कारोबारी ने खरीदी से 4-5 गुना ज्यादा दाम पर सामग्री सप्लाई कर 400 से 500% तक का मुनाफा कमाया।
- इस लाभ को छिपाने के लिए परिवारजनों के नाम पर तीन फर्जी फर्में बनाई गईं –
- राहुल इंटरप्राइजेज
- नारायणी हेल्थकेयर
- पी.आर. इंटरप्राइजेस
- इन्हीं फर्मों के बीच आपसी खरीदी-बिक्री दिखाकर 1 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई।
फर्म की पहुंच कई राज्यों तक
यह फर्म केवल छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि झारखंड और ओडिशा के सरकारी अस्पतालों को भी सर्जिकल और मेडिकल उपकरण सप्लाई करती थी।
छापेमारी के बाद तीनों राज्यों के स्वास्थ्य विभागों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सीएम साय का सख्त संदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्रवाई को लेकर कहा:
- “सरकारी धन और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
- “ऐसे मामलों को न केवल आर्थिक अपराध, बल्कि जनता के साथ धोखा माना जाएगा।”
- “जो भी व्यक्ति या संस्था सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर लाभ कमाएगी, उस पर कठोर कार्रवाई होगी।”
