Chhattisgarh

बस्तर को नई रफ्तार देने सीएम साय का फोकस, अफसरों संग विकास की दिशा पर मंथन

बस्तर को नई रफ्तार देने सीएम साय का फोकस, अफसरों संग विकास की दिशा पर मंथन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर अंचल के समग्र और संतुलित विकास को लेकर आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुशासन और तेज विकास को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के सशक्त होने से ही क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ेगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बैठक में बस्तर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, रोजगार सृजन, कौशल विकास, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय आजीविका को मजबूत करने के उपायों पर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

समन्वित प्रयासों पर जोर

सीएम साय ने अधिकारियों से कहा कि बस्तर के विकास के लिए समन्वित और परिणामोन्मुखी प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बस्तर के विकास से जुड़े प्रस्तावों, चल रही योजनाओं और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *