Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर रवाना, दिल्ली में नेताओं से करेंगे चर्चा, जापान-दक्षिण कोरिया में निवेश को साधेंगे

सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर रवाना, दिल्ली में नेताओं से करेंगे चर्चा, जापान-दक्षिण कोरिया में निवेश को साधेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार सुबह अपने पहले विदेश दौरे पर रवाना हो गए। यात्रा की शुरुआत दिल्ली से हुई है, जहां वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद 21 से 31 अगस्त तक उनका जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा तय है।

मुख्यमंत्री सुबह 8.20 बजे सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और इंडिगो फ्लाइट (ई-2191) से दिल्ली रवाना हुए। फ्लाइट सुबह 11.10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी, जिसके बाद सीएम दोपहर करीब 12 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचे।

दिल्ली में ठहराव के दौरान मुख्यमंत्री की कई अहम बैठकों का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक, वे भाजपा नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों के साथ ऐसी नीतिगत चर्चाएं करेंगे जो प्रदेश के विकास और निवेश की दिशा तय कर सकती हैं।

विदेश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी रहेंगे। जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में वे प्रमुख उद्योगपतियों से मिलेंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दक्षिण कोरिया में भी वे इंडस्ट्रीज और बिजनेस हब से जुड़ी बैठकों में हिस्सा लेंगे।


About Author

Editor Jamhoora

1 Comment

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *