Chhattisgarh

आज रायपुर में साहित्य, क्रिकेट और पुलिस सुधार का संगम: CM साय साहित्य उत्सव में होंगे शामिल, भारत–न्यूजीलैंड T20 मुकाबला, कमिश्नरेट सिस्टम लागू

आज रायपुर में साहित्य, क्रिकेट और पुलिस सुधार का संगम: CM साय साहित्य उत्सव में होंगे शामिल, भारत–न्यूजीलैंड T20 मुकाबला, कमिश्नरेट सिस्टम लागू

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। एक ओर जहां रायपुर साहित्य उत्सव का शुभारंभ होगा, वहीं दूसरी ओर भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। इसके साथ ही राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली भी आज से औपचारिक रूप से लागू हो गई है।


आज से शुरू होगा तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव

रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में गुरुवार से तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आगाज हो रहा है। उत्सव का उद्घाटन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।
उद्घाटन समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी भी शिरकत करेंगे।
देशभर से आए नामचीन साहित्यकार, कवि और पत्रकार उत्सव में भाग लेंगे। यह साहित्य उत्सव 25 जनवरी तक चलेगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।


रायपुर में आज भारत–न्यूजीलैंड T20 मुकाबला

राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।
पहला मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। मैच को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।


राजधानी में आज से लागू हुई पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

रायपुर में आज से पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू कर दी गई है।
2004 बैच के IPS अधिकारी संजीव शुक्ला को राजधानी का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
कमिश्नरेट प्रणाली के तहत रायपुर को तीन जोन—
रायपुर पश्चिम, रायपुर मध्य और रायपुर उत्तर में विभाजित किया गया है।
गृह विभाग ने नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए हैं।



    About Author

    Editor Jamhoora

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *