Chhattisgarh

बस्तर दशहरा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, सांसद महेश कश्यप ने दिया निमंत्रण

बस्तर दशहरा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, सांसद महेश कश्यप ने दिया निमंत्रण

रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप और बस्तर दशहरा समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को औपचारिक न्योता दिया. मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन में शामिल होने की सहमति जताई.

75 दिनों तक चलता है बस्तर दशहरा

बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे सांसद कश्यप ने कहा कि हरेली अमावस्या से शुरू होकर अश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तक चलने वाला बस्तर दशहरा 75 साल पुरानी परंपरा है. उन्होंने कहा कि दंतेश्वरी और मौली माता के आशीर्वाद से यह आयोजन होता है और इस बार मुख्यमंत्री भी इसका हिस्सा होंगे.

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों पर बोले सांसद कश्यप

मीडिया से चर्चा में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार संज्ञान ले रहे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री से इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा कर रहे हैं. जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाने की कार्रवाई की जाएगी.

रामगढ़ पहाड़ी विवाद पर कांग्रेस को घेरा

रामगढ़ पहाड़ी से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा जांच की मांग पर सांसद कश्यप ने कहा कि कांग्रेस केवल प्रोपेगेंडा कर रही है और लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 60 साल तक सिर्फ अपनी झोली भरी, जबकि भाजपा प्रदेश की जनता और उनके भविष्य की चिंता कर रही है.

इन्वेस्टर मीट से बस्तर के विकास पर जोर

सांसद कश्यप ने कहा कि बस्तर जल, जंगल और जमीन से समृद्ध है, लेकिन आजादी के बाद भी यहां की जनता को पूरा लाभ नहीं मिल पाया. इसी संभावना को देखते हुए इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया है. बस्तर में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिससे उद्योग और पर्यटन दोनों बढ़ेंगे और विकास की राह मजबूत होगी.


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *