Chhattisgarh

बलौदाबाजार फैक्ट्री हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, कहा– पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

बलौदाबाजार फैक्ट्री हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, कहा– पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

रायपुर।
बलौदाबाजार जिले के बकुलाही क्षेत्र में स्थित आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मौत हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर और उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शोकाकुल परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने हादसे के कारणों की तथ्यपरक और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *