रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे।
ध्यानाकर्षण में उठेंगे ये बड़े मुद्दे
आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखे जाएंगे।
- विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे।
- विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से जुड़े विषयों पर सरकार से जवाब मांगेंगे।
अन्य विधायी कार्य
मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा प्रस्तुत करेंगे।
वहीं विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू सदन में याचिकाएं पेश करेंगे।
इसके साथ ही आज राज्यपाल के अभिभाषण पर भी सदन में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं।
देखिए छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण…
