रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने मेरिट सूची प्रकाशित कर दी, जिसमें देवेश प्रसाद साहू ने टॉप किया है। इस साल की टॉप-10 सूची में 8 लड़के और 2 लड़कियों ने स्थान बनाया है।
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर पूरी मेरिट सूची उपलब्ध है। जारी लिस्ट में सभी 643 अभ्यर्थियों के नाम, रैंक, लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्तांक, कैटेगरी और पोस्ट प्रेफरेंस की जानकारी दी गई है।
देवेश प्रसाद साहू बने टॉपर
देवेश प्रसाद साहू ने 773 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके बाद अन्य स्थानों पर क्रमशः —
- स्वप्निल वर्मा – 769.5 अंक
- यशवंत कुमार देवांगन – 769 अंक
- पोलेश्वर साहू – 767 अंक
- पारस शर्मा – 758 अंक
- शताक्षी पाण्डेय – 756.5 अंक
- अंकुश बनर्जी – 756 अंक
- सृष्टि गुप्ता – 755.5 अंक
- प्रशांत वर्मा – 755.5 अंक
- सागर वर्मा – 745.5 अंक
टॉप-10 में कौन शामिल?
इस साल टॉप-10 में जिन अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है, उनमें शामिल हैं—
देवेश प्रसाद साहू, स्वप्निल वर्मा, यशवंत देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, शताक्षी पांडेय, अंकुश बनर्जी, सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा।
कितने पदों पर भर्ती?
PSC ने नवंबर 2024 में 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था।
17 विभागों में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
- फरवरी में प्रीलिम्स आयोजित हुई थी
- 26 से 29 जून के बीच मुख्य परीक्षा
- मुख्य परीक्षा के बाद 643 उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए चयनित हुए थे
