Chhattisgarh

CG Rajyotsav 2025 : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, उप राष्ट्रपति के हाथों इन 41 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट…

CG Rajyotsav 2025 : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, उप राष्ट्रपति के हाथों इन 41 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कुल 41 हस्तियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
राज्य के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान अलंकरण प्राप्त करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं की सूची जारी की। बताया गया कि समारोह में देश के उप राष्ट्रपति सम्मान प्रदान करेंगे।

🏅 विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची

  • शहीद वीर नारायण सिंह सम्मानहिरेश सिन्हा (आदिवासी चेतना के लिए)
  • यति यतनलाल सम्मानभारतीय कुष्ठ निवारक संघ (अहिंसा और गौ रक्षा के लिए)
  • गुंडाधूर सम्मानज्ञानेश्वरी यादव (खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान)
  • मिनीमाता सम्मानललेश्वरी साहू (महिला एवं बाल विकास के लिए)
  • गुरु घासीदास सम्मानभुवनदास जांगड़े और शशि गायकवाड़
  • ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कारप्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोम
  • हबीब तनवीर सम्मानडॉ. कुंज बिहारी शर्मा (समकालीन रंगकर्म के लिए)
  • महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मानचांदनी साहू (तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए)
  • पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मानचित्तरंजन कर (हिंदी साहित्य के लिए)
  • चक्रधर सम्मानपं. कीर्ति माघव लाल व्यास (शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए)
  • दाऊ मंदराजी सम्मानरिखी क्षत्रिय (लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए)
  • डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कारथनेन्द्र कुमार साहू एवं वामन कुमार टिकरिहा (कृषि के लिए)
  • महाराजा अग्रसेन सम्मानराजेंद्र अग्रवाल (सामाजिक समरसता के लिए)

📰 पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र के सम्मान

  • चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार
    • डॉ. संदीप कुमार तिवारी (प्रिंट मीडिया हिंदी)
    • डॉ. सोमेश कुमार पटेल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिंदी)
    • अभिषेक शुक्ला (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी)
  • मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारभावना पांडेय (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी)
  • दानवीर भामाशाह सम्माननीरज कुमार बाजपेयी (दानशीलता और सौहार्द के लिए)
  • धन्वंतरि सम्मानअजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ (आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए)
  • श्रीमती बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कारसुखदेव दास (मत्स्य पालन के लिए)
  • डॉ. भंवरसिंह पोर्ट आदिवासी सेवा सम्मानजंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था (आदिवासी सेवा के लिए)
  • रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कारमिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम जिला दुर्ग, एनटीपीसी लारा (पुसौर)
  • पं. लखनलाल मिश्र सम्मानयोगेश कुमार साहू (अपराध अनुसंधान के लिए)
  • छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मानमनीष तिवारी (विदेश में सामाजिक और आर्थिक योगदान के लिए)
  • देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्काररोहित कुमार कोसरिया

🎭 साहित्य, कला और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सम्मान

  • किशोरी मोहन त्रिपाठी पुरस्कारसुनील सोनी
  • लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मानराकेश तिवारी
  • लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कारडॉ. विनोद कुमार वर्मा
  • किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरणअनुराग बसु (हिंदी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा निर्देशन के लिए)
  • बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मानखेम चंद, डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी, डॉ. भूपेंद्र करवन्दे, भरतलाल सोनी
  • वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कारप्रेमशीला बघेल (महिला शौर्य और आत्मबल के लिए)
  • माता बहादुर कलारिन सम्मानशिल्पा पांडेय सृष्टि (महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष के लिए)
  • पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मानअवधेश कुमार (रचनात्मक लेखन के लिए)
  • संस्कृति भाषा सम्मानडॉ. दादू भाई त्रिपाठी (संस्कृत भाषा के लिए)

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *