Chhattisgarh

CG Breaking: ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे दो मासूम चपेट में, एक की मौके पर मौत

CG Breaking: ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे दो मासूम चपेट में, एक की मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के पॉश इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) की चपेट में आने से हुआ। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

घटना में घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मृत बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *