Chhattisgarh

BIG Breaking : रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू, IPS संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस आयुक्त, 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

BIG Breaking : रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू, IPS संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस आयुक्त, 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

रायपुर।
राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होते ही राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2004 बैच के IPS अधिकारी संजीव शुक्ला को शहर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर पदस्थ थे।

कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के साथ ही गृह विभाग ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिससे प्रदेश की पुलिस प्रशासनिक संरचना में व्यापक बदलाव हुआ है।

रेंज स्तर पर बड़े बदलाव

जारी आदेश के अनुसार—

  • रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को दुर्ग रेंज से हटाकर आईजी, बिलासपुर रेंज बनाया गया है।
  • अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को आईजी, राजनांदगांव रेंज से आईजी, दुर्ग रेंज पदस्थ किया गया है।
  • बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो अब तक पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून-व्यवस्था देख रहे थे, उन्हें आईजी, राजनांदगांव रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर कमिश्नरी में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

  • अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है।
  • लाल उमेद सिंह (IPS-2011) को रायपुर से हटाकर एसएसपी, जशपुर नियुक्त किया गया है।
  • शशि मोहन सिंह (IPS-2012) को जशपुर से एसएसपी, रायगढ़ भेजा गया है।
  • दिव्यांग पटेल (IPS-2014) को रायगढ़ से एसपी, रेल रायपुर बनाया गया है।

रायपुर में डीसीपी की नियुक्ति

कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर शहर को अलग-अलग जोनों में बांटते हुए डीसीपी स्तर की नियुक्तियां की गई हैं—

  • उमेश प्रसाद गुप्ता (IPS-2020) – डीसीपी (मध्य), रायपुर
  • संदीप पटेल (IPS-2020) – डीसीपी (पश्चिम), रायपुर
  • मयंक गुर्जर (IPS-2020) – डीसीपी (उत्तर), रायपुर
  • विकास कुमार (IPS-2020) – डीसीपी (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल)
  • राजनाला स्मृतिक (IPS-2020) – डीसीपी (क्राइम एवं साइबर)

अन्य प्रमुख बदलाव

  • श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को एसपी रेल रायपुर से हटाकर एसपी, रायपुर ग्रामीण बनाया गया है।
  • इंदु अग्रवाल (IPS-2022), नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक को पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है।

कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद रायपुर में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *