Chhattisgarh

बस्तर की चौंकाने वाली घटना: 9 माह की मासूम ने करैत सांप को काटा, सांप की मौत – बच्ची सकुशल

बस्तर की चौंकाने वाली घटना: 9 माह की मासूम ने करैत सांप को काटा, सांप की मौत – बच्ची सकुशल

परपा थाना क्षेत्र के कोयेनार गांव का मामला, डॉक्टरों की निगरानी के बाद मासूम को मिली छुट्टी

जगदलपुर, 15 अगस्त 2025।
बस्तर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां महज़ 9 महीने की एक बच्ची ने जहरीले करैत सांप को काट लिया। हैरत की बात यह रही कि सांप की मौत हो गई, लेकिन बच्ची सुरक्षित रही।

खिलौना समझ बैठी मासूम

यह घटना परपा थाना इलाके के कोयेनार गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार पप्पू कश्यप की 9 माह की बेटी मानवी अपनी मां दीपिका के साथ घर पर थी। मां की तबीयत खराब होने के चलते वह बिस्तर पर आराम कर रही थी और बाकी परिवारजन खेत में थे।

इसी दौरान खेल रही मासूम ने दरवाजे के पीछे छिपे करैत सांप को देखा। नन्हीं बच्ची ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और दांत गड़ा दिए। कुछ ही देर में सांप ने दम तोड़ दिया।

हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई बच्ची

घटना देखकर मां घबरा गई और तत्काल परिजनों को बुलाया। परिजन बच्ची को लेकर डिमरापाल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा।

  • विशेषज्ञों ने एहतियातन एंटीवेनम और जरूरी दवाइयां दीं।
  • 24 घंटे की निगरानी के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई।
  • इसके बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।

ग्रामीणों में चर्चा का विषय

गांव में यह घटना अब चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है। लोग इसे ईश्वर की कृपा मान रहे हैं कि बच्ची सकुशल बच गई। वहीं डॉक्टर इसे महज़ संयोग बताते हैं।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *