रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में रहे शामिल वरिष्ठ नेता और अधिकारी
पूजा-अर्चना में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, साथ ही जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक सुलता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशाराम नेताम समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
पूजा का महत्व
मां दंतेश्वरी का यह मंदिर बस्तर क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अधिकारियों और नेताओं ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और क्षेत्र के विकास और कल्याण की दिशा में संवाद किया।
