बिलासपुर। नियमितीकरण समेत अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे NHM संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में बिलासपुर CMHO ने आदेश जारी कर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे को पद से बर्खास्त कर दिया है।
इससे पहले बीते दिन 25 पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी थी। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था। तय समयसीमा में काम पर न लौटने वालों पर अब अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि NHM संघ के कर्मचारी 18 अगस्त से आंदोलनरत हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित होने की आशंका के बीच सरकार ने साफ संदेश दिया है कि मरीजों की सुविधा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
