Chhattisgarh

CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ में ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, सीएम साय बोले– 5 मुख्यमंत्री मिशन से विकास को मिलेगी नई गति

CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ में ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, सीएम साय बोले– 5 मुख्यमंत्री मिशन से विकास को मिलेगी नई गति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सरकार का तीसरा बजट है, जिसे ‘संकल्प’ थीम पर तैयार किया गया है। इससे पहले सरकार GYAN और GATI थीम पर बजट प्रस्तुत कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

‘संकल्प’ के जरिए तय किए गए विकास के 7 आधार

सीएम साय ने बताया कि SANKALP के माध्यम से सरकार ने विकास के प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है—

  • S – समावेशी विकास
  • A – अधोसंरचना
  • N – निवेश
  • K – कुशल मानव संसाधन
  • A – अंत्योदय
  • L – लाइवलीहुड
  • P – पॉलिसी से परिणाम तक

इन सभी पहलुओं को बजट में समाहित कर प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक मजबूती पर फोकस किया गया है।

5 मुख्यमंत्री मिशन से विकास को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार मिशन मोड पर काम करने में विश्वास रखती है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में 5 मुख्यमंत्री मिशन शुरू किए गए हैं—

  1. मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
  2. मुख्यमंत्री एआई मिशन
  3. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
  4. मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन
  5. मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

इन मिशनों के माध्यम से रोजगार, निवेश, तकनीक, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

पीएम मोदी की सोच के अनुरूप बजट

सीएम साय ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जा सके।


About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *