Chhattisgarh Breaking News

रायपुर : सावन की भक्ति में रंगा रायपुर, मुख्यमंत्री ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की समृद्धि की कामना

रायपुर : सावन की भक्ति में रंगा रायपुर, मुख्यमंत्री ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की समृद्धि की कामना

सावन माह की पावन बेला में राजधानी रायपुर भक्ति और आस्था के रंग में रंग गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को गुढ़ियारी में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सावन मास का यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का अद्भुत उदाहरण है। कांवड़ यात्रा न केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है।”

कांवड़ यात्रा गुढ़ियारी के मारूति मंगलम भवन से शुरू होकर महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर तक पहुंची। हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए और भगवान शिव को जल अर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने महादेव घाट के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह स्थल न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि हमारी परंपराओं का जीवंत प्रतीक भी है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक संगठन उपस्थित रहे।

About Author

Editor Jamhoora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *